Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Jul, 2020 10:11 PM
उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की
नोएडाः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रतिदिन प्रदेश के लगभग हर जनपदों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के जिला नोएडा में कोरोना का कहर जारी है। आज 112 नए लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। जो कि चिंताजनक है।
बता दें कि आज 112 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 3719 पर पहुंच गया है। वहीं 873 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। कुल 2811 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक 35 मरीजों की मौत हो चुकी है।