Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 May, 2022 09:23 PM
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए गए "ऑपरेशन पताल" के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से रविवार को 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
नोएडा: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए गए "ऑपरेशन पताल" के तहत जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों से रविवार को 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ "ऑपरेशन पताल" चलाया जा रहा है और इसी क्रम में यह गिरफ्तारी हुयी है।