नोएडा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, बलात्कार की आशंका

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Feb, 2019 10:55 AM

noida death in a woman s suspect

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 37 में 10 फरवरी को बेहोशी की हालत में मिली महिला की उपचार के दौरान बुधवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उस...

नोएडाः उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 37 में 10 फरवरी को बेहोशी की हालत में मिली महिला की उपचार के दौरान बुधवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किये जाने की आशंका है।

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि सेक्टर 37 में रहने वाली कविता नेगी (काल्पनिक नाम) 10 फरवरी को अपने घर के पास अस्त-व्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में मिली थी। महिला को उसकी बेटी ने पास के ही भारद्वाज अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी सामने आ पाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह सेक्टर 37 में एक दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण- पोषण करती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!