नोएडाः एक कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि, 700 कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Mar, 2020 03:17 PM

noida corona virus confirmed in one employee 700 employees kept

नोएडा के सेक्टर फेस 2 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है। दअरसल सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारी फ्रांस और...

नोएडाः नोएडा के सेक्टर फेस 2 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है। दअरसल सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारी फ्रांस और चीन से आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों से मिला था, लेकिन लगातार कमजोरी महसूस कर रहा था। जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया और वो पॉजिटिव निकला है। वहीं सीएमओ ने कंपनी का नाम उजागर न करने की अपील की।

सीएमओ ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नोएडा में एक निजी कंपनी का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली का रहने वाला है। वह हाल ही में चीन और फ्रांस की यात्रा करके लौटा है। चीन और फ्रांस से लौटे उस शख्स का इलाज दिल्ली में चल रहा है। वह युवक नोएडा फेस 2 स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। वह युवक फ्रांस और चीन से आने के बाद कंपनी के कर्मचारियों से भी मिला है।

उक्त कंपनी में 700 कर्मचारी काम करते हैं। फिलहाल कर्मचारियों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निगरानी में रखा गया है। वही स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी का नाम उजागर न करने की अपील की है ताकि पैनिक न फैले।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!