Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Sep, 2018 05:34 PM
सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भ्रटाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में बिना पैसे के इस सरकार में कोई काम नहीं होता है...
लखनऊः सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भ्रटाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है।
शिवपाल ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धवस्त है। खुलेआम सिपाही गोली चलाते हैं और लोगों की हत्याएं कर रहे हैं। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। इसलिए समाजवादी सर्कुलर मोर्चा का गठन किया गया है।
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के गठन के बाद राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव के प्रथम लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे पुरानी चुंगी पर शिवशंकर सिंह, शशांक यादव आदि कार्यकर्ताओं स्वागत किया। वहीं सरोजनीनगर गौरी बाजार पर पार्टी संयोजक ने कारगिल शहीद स्व. हवलदार अकबाल शंकर यादव को माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने तराजू पर शिवपाल के बराबर सिक्के रख कर उनका स्वागत किया।