Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jan, 2020 10:32 AM
दिल्ली में हुए निर्भया केस ने देश भर को झकझोर कर रख दिया था। जलती बस में 6 दरिंदों ने पैरामेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर...
लखनऊ: दिल्ली में हुए निर्भया केस ने देश भर को झकझोर कर रख दिया था। जलती बस में 6 दरिंदों ने पैरामेडिकल की छात्रा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। 16 दिसंबर 2012 का वह काला दिन जिसके अपराधियों को देश कभी माफ नहीं करेगा। ऐसे में 4 दोषियों को फांसी देने का आदेश न्यायालय ने सुनाया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने डेथ वारंट जारी दिया है। दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए UP जेल प्रशासन ने मेरठ के पवन जल्लाद को रिजर्व कर दिया है। वहीं फांसी की खबर सुनकर पवन जल्लाद खुश नजर आए।
बता दें कि यह तय है कि मेरठ निवासी पवन जल्लाद इस काम के लिए बुलाए जाएं। निर्भया के गुनहगारों को फांसी की तारीख तय होते ही पवन जल्लाद के मेरठ से बाहर जाने पर जेल प्रशासन ने रोक लगा दी है।
एक साथ चारों गुनहगारों को फांसी दे सकता हूं
पवन के अनुसार वह एक साथ चारों गुनहगारों को फांसी देने के लिए तैयार है। कहा कि ऐसे दरिंदों को फांसी देकर खुशी मिलेगी। साथ ही दिल को सुकून भी मिलेगा। पवन का कहना है कि निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने के लिए पूरी तरह से मन बना चुके हैं। चारों आरोपितों को एक साथ फांसी दे सकता हूं। हालांकि पवन का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से कोई पत्र नहीं दिया गया। सिर्फ तैयार रहने के लिए मौखिक तौर पर कहा गया है।
गुनाहगारों को फांसी देकर मिलेगा सुकून
पवन जल्लाद ने कहा कि उन्हे सिर्फ बुलावे का इंतजार है। जब वह चारों अपराधियों को फांसी पर लटकाएंगे। वह दिन उनकी जिंदगी का बहुत महत्वपूर्ण दिन होगा। गुनाहगारों को फांसी देकर सुकून मिलेगा।