Edited By Deepika Rajput,Updated: 01 Jan, 2019 05:22 PM
नए साल की शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
लखनऊः नए साल की शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
कार्यालय में सपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर नारेबाजी कर रहे थे, जिस पर मुलायम यादव को गुस्सा आ गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि नया साल है। उन्होंने कहा कि 'हम बोलेंगे तो बोलने नहीं देगा'। इसके बाद कार्यकर्ता हंसने लगे और मुलायम सिंह भी मुस्कुराने लगे।
मुलायम ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि नए साल पर सभी लोग आए हैं। नए-नए लड़के आए हैं। मुझे खुशी है कि लड़कियां बोलना जानती हैं। एक लड़की बहुत अच्छा बोल रही थी। मुलायम ने कहा कि कभी कोई सभा होगी तो लड़कियों को बुलाऊंगा।