Edited By Ruby,Updated: 10 Aug, 2019 11:47 AM
रामपुरः यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर आफतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पहले किसानों की ओर से लगातार दर्ज हो रहे मामलो के बाद अब रामपुर शहर कोतवाली में आजम सहित 4 लोगों पर शत्रु सं..
रामपुरः यूपी के रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर आफतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पहले किसानों की ओर से लगातार दर्ज हो रहे मामलो के बाद अब रामपुर शहर कोतवाली में आजम सहित 4 लोगों पर शत्रु संपति का मामला दर्ज किया गया है।
नायब तहसीलदार की तरफ से दर्ज किए गए इस मामले में आरोप लगाया गया है कि जौहर विश्वविद्यालय ट्रस्ट और आजम खान को फायदा पहुंचाने के लिए ई.ओ ने कागजों में हेरा-फेरी कर गलत नोटिस जारी किया। दर्ज मामले में बताया गया है कि रामपुर के सींगनखेड़ा में शत्रु संपित को पहले वक्फ में अकिंत करवा लिया गया और उसके बाद कब्जे में नोटिस जारी कर दिया गया। इसके बाद आजम खान ने इस अपने ट्रस्ट में शामिल कर लिया।