1 जनवरी से लागू होगी नई ट्रैफिक व्यवस्था, 3 जोन में बांटा वाराणसी, कलर के अनुसार तय रूट पर चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Dec, 2022 04:37 PM

new traffic will be implemented from january

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाम लगने की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2023 से लागू होगी। इस व्यवस्था से ई-रिक्शा पर मनमानी करने वालों...

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जाम लगने की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2023 से लागू होगी। इस व्यवस्था से ई-रिक्शा पर मनमानी करने वालों पर रोक लगाई जाएगी और इसके तहत शहर को 3 कलर जोन में बांट कर ऑटो और ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया गया है। इन तीनों जोन में अलग-अलग रंग के ऑटो और ई-रिक्शा चलेगें। जिलाधिकारी ने इस योजना को जनवरी में लागू करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि शहर में 1 जनवरी 2023 से नई यातायात व्यवस्था लागू होगी। इस व्यवस्था के तहत शहर को तीन जोन में बांटा गया है। इसके अलावा कुछ प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन और डीएम एस. राजलिंगम ने संयुक्त रूप से दी है। इस नई व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी थानों की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम को सौंपी गई है।

जोन-1 में चलेंगे ओरेंज रंग के ऑटो व ई-रिक्शा
इन तीन जोन में से जोन-1 में ओरेंज कलर के ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। जोन-1 में रामनगर, सामने घाट, नगवां, मालवीय चौराहा, नरिया, दुर्गाकुंड, चेतमणि चौराहा, रेवड़ी तालाब, भेलूपुर, मंडुवाडीह, लहरतारा और मुड़ैला तिराहा तक के मार्ग शामिल किए गए हैं। इस जोन में ई-रिक्शा रेवड़ी तालाब से भेलूपुर, विजया होते हुए ब्रॉड-वे होटल तक, नरिया से चितईपुर होकर डाफी टोल तक, रथयात्रा से महमूरगंज चौकी होते हुए मंडुवाडीह स्टेशन तक, चेतमणि से जल संस्थान होते हुए खोजवा तक और गांधीनगर कॉलोनी तिराहा से संकटमोचन मंदिर होते हुए रविदास गेट चौराहा तक जाएंगे।

PunjabKesari

जोन-2 में चलेंगे ग्रीन रंग के ऑटो-रिक्शा  
जोन-2 में ग्रीन कलर के ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। जोन-2 कैंट स्टेशन से मैदागिन, रामापुरा और पड़ाव से संबंधित मार्ग शामिल हैं। इस जोन में ई-रिक्शा विश्वेश्वरगंज से गोलगड्‌डा होते हुए बनारस सिटी स्टेशन तक, विश्वेश्वरगंज से मच्छोदरी, राजघाट और प्रहलाद घाट तक, तेलियाबाग से जगतगंज तिराहा, रामकटोरा रोड और कबीर मठ तिराहा तक, चेतगंज थाने के सामने से पिशाचमोचन, सिगरा कॉलोनी से होते हुए फातमान के पास तक, लक्सा थाने से औरंगाबाद होकर सोनिया चौकी होते हुए पिशाचमोचन तक जाएंगे। इसके अलावा शेष अन्य रूट पर ग्रीन कलर के ऑटो चलेंगे।

जोन-3 में इस रूट पर चलेंगे धानी कलर के ऑटो-रिक्शा
जोन-3 में धानी कलर के ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। जोन-3 में कैंट स्टेशन से कचहरी, शिवपुर, पांडेयपुर और सारनाथ से संबंधित मार्ग शामिल किए गए हैं। इस जोन में ई-रिक्शा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 की ओर से मिंट हाउस, आशियाना चौराहा, आंबेडकर चौराहा होते हुए जेपी मेहता स्कूल तक, पांडेयपुर से आजमगढ़ अंडरपास तक और पुराने आरटीओ ऑफिस से हवेलिया होकर रिंग रोड तक धानी कलर के ऑटो व ई-रिक्शा चलेगें। यह जोन 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!