Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 04:06 PM
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां पड़ोसी ने ही 8वीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ....
लखनऊः उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां पड़ोसी ने ही 8वीं की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता को खून से लथपथ बेहोश हालत में छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मामला थाना मोहनलाल गंज के गांव का है। जहां के निवासी अपनी 14 वर्षीय बेटी जोकि कक्षा आठ की छात्रा है। उसे घर दादी के साथ छोड़ कहीं काम से गए थे। वहीं दादी छात्रा को छोड़ काम करने खेत में चली गई। जिसके बाद पड़ोस का रहने वाला अनुज चार्जर मांगने के बहाने घर मे घुसने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को खून से लथपथ बेहोश हालत में छोड़कर फरार हो गया।
वहीं सुबह जैसे ही छात्रा के माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। जिसके बाद घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।