छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले पिलाया तेजाब, नाकाम होने पर महिला का चाकू से फाड़ा पेट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Feb, 2021 12:21 PM

neighbor youth stabbed woman

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले महिला के तेजाब पिलाने की कोशिश की लेकिन कामयाब ना होने के बाद आरोपी ने चाकू से महिला का पेट फाड़ दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल ....

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले महिला के तेजाब पिलाने की कोशिश की लेकिन कामयाब ना होने के बाद आरोपी ने चाकू से महिला का पेट फाड़ दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी मुतबाकि मामला बदायूं जिले के थाना कादरचौक इलाके के सकरी कासिमपुर गांव का है। यहां की रहने वाली महिला काजल अपने घर में बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने महिला से छेड़छाड़ की और जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने पहले तेजाब पिलाने की कोशिश की और नाकाम होने पर उसका पेट चाकू से फाड़ दिया, जिससे महिला की आंतें बाहर निकल आई।

गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि महिला के घरवालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गंभीर हालत में  महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!