डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी रूई, महिला की आंत फटी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Apr, 2019 11:39 AM

negligence left cotton in the stomach during operation woman s gut cracked

यहां गुड़म्बा में एक निजी अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि बाराबंकी कुर्सी रोड के बबुरियहा गांव निवासी विमलेश ने गर्भवती पत्नी सुमन (32) को 3 माह पहले गुड़म्बा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। विमलेश ने बताया...

लखनऊ: यहां गुड़म्बा में एक निजी अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि बाराबंकी कुर्सी रोड के बबुरियहा गांव निवासी विमलेश ने गर्भवती पत्नी सुमन (32) को 3 माह पहले गुड़म्बा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया था। विमलेश ने बताया कि डॉक्टर ने खुद को अस्पताल का संचालक बताया था। सुमन के सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद से ही सुमन के पेट में दर्द रहने लगा।

दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों के कहने पर डॉक्टर ने सुमन का अल्ट्रासाऊंड कराया। अल्ट्रासाऊंड में पेट में रूई दिखाई पड़ी। इस पर डाक्टर घबरा गया और उसने बिना रुपए लिए ही ऑप्रेशन कर रूई निकालने को कहा। 13 अप्रैल को दोबारा महिला का आप्रेशन किया गया। इस बार ऑप्रेशन के बाद सुमन के पेट से मल निकलता देखकर तीमारदार हैरान हो गए।

सोमवार को बाहर से आए एक डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि आंत फट गई है। इस पर परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। संचालक मौके से भाग निकला। नर्स अनामिका व वार्ड ब्वॉय मान सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सुमन को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!