Edited By Deepika Rajput,Updated: 05 Mar, 2019 12:33 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरेगा।
जालौनः समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतरेगा।
किसानों को छलने का काम कर रही है BJP
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गरीब, किसान और व्यापारी समेत समाज के मध्यम और निचले तबके के खिलाफ नीतियों का निर्धारण करने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार की विदाई का समय नजदीक आ चुका है। केंद्र की मौजूदा सरकार ने सिर्फ चुनिंदा बड़े घराने के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। किसानों के हित के लिए बीजेपी ने कोई कदम नहीं उठाया। बीजेपी किसानों को छलने का काम कर रही है।
BJP पर लगाया एयर स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप
उन्होंने बीजेपी पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश व सेना के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि देशहित में सरकार का जो भी कदम होगा पार्टी उसका समर्थन करेगी।