इलाहाबाद में बोले नकवी, PM मोदी की लोकप्रियता नेहरू से कहीं अधिक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Jun, 2018 10:05 AM

naqvi speaking in allahabad modi s popularity more than nehru

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तुलना में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी की लोकप्रयिता अधिक है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने में मोदी का सम्मान बढ़ता ही जा रहा है।

इलाहाबाद: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तुलना में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी की लोकप्रयिता अधिक है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने में मोदी का सम्मान बढ़ता ही जा रहा है। मोदी ने विश्व स्तर पर अमन और इंसानियत का एक मजबूत झंडा फहराया है। अरब से अमरीका और आस्ट्रेलिया से अफ्रीका तक उनकी विश्वसनीयता और स्वीकार्यता मजबूत हुई है। पहले नकारात्मक सोच के चलते दुनिया में भारत को किस निगाह से देखा जाता था लेकिन इन 4 सालों में सामरिक बदलाव आया है।

एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि चुनाव में हार-जीत तो होती ही रहती है। यह एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं। उन्होंने हालांकि सपा और बसपा का नाम लिए बगैर कहा कि बेइमानों की मंडली और क्रप्शन की कुंडली की वजह से उपचुनाव में हमारी हार हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!