यूपी की सियासत में हलचल, राजा भैया की नई पार्टी का नाम आया सामने

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Oct, 2018 12:14 PM

name of the new party of raja bhaiya

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा नई पार्टी बनाने की कयासबाजी ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। चुनाव आयोग में उनकी नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच उनकी पार्टी का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक राजा भैया...

प्रतापगढ़ः कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा नई पार्टी बनाने की कयासबाजी ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। चुनाव आयोग में उनकी नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच उनकी पार्टी का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक राजा भैया की पार्टी का नाम जनसत्ता पार्टी बताया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि 30 नवम्बर को लखनऊ के जनेश्वर पार्क में राजा भैया रैली कर सकते हैं। इस दौरान वह अपनी नई पार्टी के पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

PunjabKesari
‘राजा भइया’ नाम के एक फेसबुक पेज से बाकायदा राजा भइया की पार्टी के नाम का पोस्टर वायरल किया गया है। इस पेज पर राजा भइया की पार्टी का नाम ‘जनसत्ता पार्टी’ बताया जा रहा है। 13 घंटे पहले राजा भइया की फोटो के साथ ऊपर ‘जनसत्ता पार्टी’ लिखा हुआ पोस्टर इस पर पोस्ट किया गया है। हालांकि यह राजा भइया का आधिकारिक फेसबुक पेज है या नहीं इसकी पुष्टी नहीं की जा सकती।

ज्ञात हो कि राजा भैया लगातार आठवीं बार विधायक हैं। 1993 से वह कुंडा से निर्दलीय जीतते आ रहे हैं।1997 में भाजपा सरकार में वह पहली बार मंत्री बने थे। 2002 में बसपा सरकार में विधायक पूरन सिंह बुंदेला को धमकी देने के आरोप में उन्हें जेल जाना पड़ा था। बाद में मुख्यमंत्री मायावती ने उन पर पोटा लगा दिया था। करीब 18 महीने वह जेल में रहे। 2003 में मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद राजा भैया के ऊपर से पोटा हटा लिया और उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, तब से वह लगातार सपा के साथ थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!