Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 20 Aug, 2021 10:29 PM
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं यूपी के जिलों
मिर्जापुरः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जहां सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। वहीं यूपी के जिलों के नाम परिवर्तन की आंधी भी चली हुई है। अलीगढ़, संभल, शामली आदि जिलों के बाद अब माता विंध्याचल देवी की धरती मिर्जापुर के नाम को भी बदलने की मांग की जा रही है। मिर्ज़ापुर जिले का नाम बदल कर विंध्यचाल नगर करने की मांग सीएम योगी से भारतीय सवर्ण संघ ने किया है।
मिर्ज़ापुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय सवर्ण संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर मिर्ज़ापुर जनपद का नाम बदल कर विंध्याचल नगर करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारी अवधेश सिंह ने कहा कि बाहर दूसरे प्रदेशों में मिर्ज़ापुर को कोई नही जानता। जब हम लोग विंध्याचल का नाम बताते है तो यह नाम सभी जानते है जनपद का नाम बदल कर विंध्याचल के नाम पर रखा जाये।