शामली: मुस्लिम शख्स को सपने में दिखे ‘राम’ तो धर्म परिवर्तन कर बदल लिया नाम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Nov, 2018 04:40 PM

muslim youth seen ram in dream changed religion and changed name

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम शख्स ने पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर अपने बेटे का नाम भी बदल दिया। शहजाद का कहना है कि रात को मेरे सपने में भगवान श्रीराम....

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम शख्स ने पहले हिंदू धर्म अपनाया और फिर अपने बेटे का नाम भी बदल दिया। शहजाद का कहना है कि रात को मेरे सपने में भगवान श्रीराम आए थे, जिसके बाद उसका मन हिंदू धर्म को अपनाने का हो गया।

शामली जिले में हरेंद्र नगर के निवाली शहजाद पुत्र गफ्फार ने अपना धर्म बदलने के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र के मुताबिक शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू राणा रख लिया है। वहीं दूसरी तरफ उसने अपने बेटे का नाम शेखर राणा रखा है। लेकिन शहजाद की पत्नी व एक बेटे ने धर्म परिवर्तन करने साफ मना कर दिया है।

शहजाद उर्फ संजू ने बताया कि 2 महीने पहले वह घूमने के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) गया था।  वहां एक प्राचीन मंदिर में उन्होंने मात्था टेका। कुछ दिन पहले उन्हें सपने में भगवान राम दिखाए देने लगे। जिसके बाद शहजाद ने शामली के डीएम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते हुए पूजा पाठ करने की अनुमति की अर्जी लगाई है।

शहजाद ने शपथ पत्र में लिखा है कि कि उसके पूर्वज सदियों पहले हिंदू धर्म त्यागने के बाद मुस्लिम हो गए थे। इसके बाद भी उसकी हिंदू धर्म में आस्था बनी रही। अब उसने बिना किसी भी दबाव तथा जोर जबरदस्ती के इस्लाम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म को अपना लिया है। उसने बताया कि एक रात उसने सपने में भगवान श्रीराम का विराट स्वरूप देखा, जिसके बाद से ही उसने हिंदू धर्म में वापसी का मन बना लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!