Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 10:48 AM
छोटी दीपावली पर भगवान राम की आरती उतारने वाली मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ दारुल उलूम ने फतवा जारी करते हुए इनको इस्लाम से खारिज कर दिया था। जारी किए गए फतवे पर महिलाओं ने पलटवार करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं और पूर्वज बदलते नहीं हैं...
वाराणसीः छोटी दीपावली पर भगवान राम की आरती उतारने वाली मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ दारुल उलूम ने फतवा जारी करते हुए इनको इस्लाम से खारिज कर दिया था। जारी किए गए फतवे पर महिलाओं ने पलटवार करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं और पूर्वज बदलते नहीं हैं।
महिलाओं का कहना है कि वह 2006 से श्रीराम की आरती करती आ रहीं हैं। जिसके चलते उन्हें लगातार धमकी और फतवे मिलते रहते हैं। उनका कहना है कि वह हिंदुओं के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप भगवान राम की पूजा करती हैं।
बता दें कि इससे पहले भी इन महिलाओं के खिलाफ भगवान राम की पूजा करने की वजह से फतवा जारी किया गया था। उस दौरान भी महिलाओं ने मजहब की दीवार को लांघ भगवान राम पर आस्था बनाए रखने की बात कही थी।