मुलायम का विवादित बयान, बोले- 'पार्टी में ज्यादा लड़कियों को लो, वोट ज्यादा मिलते हैं'

Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 Feb, 2019 06:59 PM

mulayam yadav statement

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कहा लड़कियों को ज्यादा पार्टी में लो। लड़कियां पहले जितनी आती थीं उतनी अब नहीं आ रही। पहले 40 से कम नहीं आती थी अब 9 रह गई हैं। लड़कियों को वोट मिलता है...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने कहा लड़कियों को ज्यादा पार्टी में लो। लड़कियां पहले जितनी आती थीं उतनी अब नहीं आ रही। पहले 40 से कम नहीं आती थी अब 9 रह गई हैं। लड़कियों को वोट मिलता है ज्यादा। यह प्रयोग हम कर चुके हैं।’

इससे पहले भी एक बार मुलायम रेप पर विवादित बयान दे चुके हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि बलात्‍कार (रेप) के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है। लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं।

उधर, सपा-बसपा के गठबंधन पर मुलायम सिंह यादव ने अप्रसन्नता जाहिर की है। मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने मायावती के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है। आधी सीटें देने का आधार क्या है? आधा यूपी तो हम पहले ही हार गए हैं।

मुलायम ने कहा, ‘‘अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गई हैं। हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है।’’ उन्होंने कहा कि हम सशक्त हैं, लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हमने कितनी सशक्त पार्टी बनाई थी और ‘‘मैं मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री भी बना।‘‘ हम राजनीति नहीं कर रहे हैं। हम सही बात रख रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!