मेदांता में भर्ती SP संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर: सूत्र

Edited By Deepika Rajput,Updated: 11 Jun, 2019 04:41 PM

mulayam singh yadav condition stable

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बताई गई है। बता दें कि, मैनपुरी से सांसद मुलायम यादव को सोमवार रात तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च...

गुरुग्राम/लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बताई गई है। बता दें कि, मैनपुरी से सांसद मुलायम यादव को सोमवार रात तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उच्च मधुमेह की शिकायत है।

मेदांता में यादव का उपचार फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में किया जा रहा है। मंगलवार को हालांकि अस्पताल की तरफ से मुलायम यादव के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि सघन चिकित्सा केंद्र में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि, यादव की रविवार को भी तबीयत खराब होने पर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया था और सेहत ठीक होने पर उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम यादव का कुशलक्षेम पूछने भी गए थे।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!