केक काटकर प्रसपा ने सेलिब्रेट किया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Nov, 2018 04:03 PM
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन हैं। हर कोई उन्हें अपने तरीके से जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है। वहीं इन सब में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) भी पीछे नहीं है।
लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन हैं। हर कोई उन्हें अपने तरीके से जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है। वहीं इन सब में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) भी पीछे नहीं है।
दरअसल, मुलायम के जन्मदिन पर लखनऊ पार्टी कार्यालय पर समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्होंने मुलायम और शिवपाल के नाम के नारे भी लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीनियर पॉलिटिशियन भगवती सिंह ने शिरकत की। हालांकि, कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे।