Edited By Deepika Rajput,Updated: 13 Apr, 2018 10:30 AM
संगम नगरी इलाहाबाद में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश मुकुल कुशवाहा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाश के अन्य एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इलाहाबादः संगम नगरी इलाहाबाद में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश मुकुल कुशवाहा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाश के अन्य एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकुल कुशवाहा अपने साथी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर समर्पण करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर झोंक दिया। इस दौरान बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक बदमाश और उसके साथियों ने बीते दिनों गाड़ी बुक करने के बाद ड्राइवर को मारकर बोलेरो लूट लिया था। बदमाश मुकुल कुशवाहा पर हत्या, लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 2 तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।