Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Aug, 2018 11:16 AM
गाजियाबाद से सांसद और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एक बार फिर कांगों के दूसरे सबसे बड़े शहर लुबुमबाशी में जाकर बसे कविनगर के एक परिवार के लिए सांसद वीके सिंह संकटमोचक बनकर सामने आए।
गाजियाबाद: गाजियाबाद से सांसद और विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एक बार फिर कांगों के दूसरे सबसे बड़े शहर लुबुमबाशी में जाकर बसे कविनगर के एक परिवार के लिए सांसद वीके सिंह संकटमोचक बनकर सामने आए। रेस्टोरेंट व्यवसायी सुनील साहनी और उनकी दो बेटियां के साथ 26 अगस्त को अपहरण हो गया। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए विदेश राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह से संपर्क किया। उन्होंने फोन करने के बाद हरकत में आए भारतीय दूतावास के अधिकारियों के व स्थानीय पुलिस की मदद से परिवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
गाजियाबाद के कविनगर का रहने वाला यह परिवार कई साल पहले लुबुमबाशी में जाकर बस गया था और वहां रेस्टोरेंट चलाने लगा। स्थानीय असामाजिक तत्वों ने रेस्टोरेंट पर कब्जा करने की मंशा से उसके मालिक सुनील साहनी व उनकी 2 बेटियों का अपहरण कर लिया। उसके बाद उनकी पत्नी ने सांसद वीके सिंह के गाजियाबाद स्थित स्टाफ सदस्य शिवम गहलोत से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर मदद मांगी।
26 अगस्त की रात में ही शिवम गहलोत ने सांसद वीके सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद विदेश राज्यमंत्री ने फौरन अधिकारियों से संपर्क कर साहनी की पत्नी का पता व मोबाइल नंबर दिया। 8 घंटे के अॉपरेशन के बाद साहनी व उसके दोनों बच्चों को छुड़ा लिया। सकुशल लौटे परिवार ने सांसद वीके सिंह को खत लिखकर उनकी तारीफ करने के साथ धन्यावाद बोला है।