बड़ी चालाकी से 'विकास दुबे' ने मंदिर में दी गिरफ्तारी, UP पुलिस की 5 टीमें लेने के लिए MP रवाना

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Jul, 2020 11:49 AM

mp sent for vikas dubey to take 5 teams of up police

कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया है। अब मध्यप्रदेश पुलिस यूपी पुलिस को अपराधी विकास सौंपेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी के मा...

लखनऊः कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया है। अब मध्यप्रदेश पुलिस यूपी पुलिस को अपराधी विकास सौंपेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है। यूपी पुलिस की 5 टीमें विकास दुबे को लेने के लिए मध्यप्रदेश रवाना हो चुकी हैं।

बता दें कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि मैं विकास दूबे हूं कानपुर वाला। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। हालांकि, अब उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसकी ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है थोड़ी देर में ही उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा।

बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर में तैनात होमगार्ड के जवान ने दर्शन करने आए विकास दुबे को देखा था। होमगार्ड के जवाब में जवान ने यह जानकारी प्लाटून कमांडर रूबी यादव को दी। रूबी यादव ने एसपी को जानकारी दी। इसके बाद विकास दुबे को पकड़ा गया। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!