संपत्ति हड़पने के लिए मां को दस्तावेजों में मृत दिखाया, मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2021 06:39 PM

mother was shown dead in documents to grab property case registered

जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सम्पत्ति हड़पने के लिये नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर कुटुंब रजिस्टर में अपनी मां को मृत घोषित करा दिया। इस मामले में आरोपी बेटे और नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया...

बलिया: जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सम्पत्ति हड़पने के लिये नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर कुटुंब रजिस्टर में अपनी मां को मृत घोषित करा दिया। इस मामले में आरोपी बेटे और नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने रविवार को बताया कि रसड़ा नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर पांच के रहने वाले शमशाद अहमद ने रसड़ा नगर पालिका परिषद के कुटुंब रजिस्टर में नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर 31 जुलाई 2017 को अपनी मां को मृत घोषित करा दिया तथा मां के नाम की पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी से इसकी जांच करायी। जांच के बाद कल यानी शनिवार को शमशाद अहमद तथा नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!