Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Nov, 2018 06:21 PM
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में बुधवार रात मां-बेटी की ह्त्या कर उनके शव को जला दिया गया। बेटी की ह्त्या करने के बाद उसके शव को पुवाल के ढेर पर रखकर आग लगा दी गई। जबकि मां की ह्त्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया...
कानपुरः कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में बुधवार रात मां-बेटी की ह्त्या कर उनके शव को जला दिया गया। बेटी की ह्त्या करने के बाद उसके शव को पुवाल के ढेर पर रखकर आग लगा दी गई। जबकि मां की ह्त्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया।
मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव का है। यहां के रहने वाले राजाराम की पत्नी जगदेई और बेटी रूबी की किसी ने निर्मम ह्त्या कर दी। ह्त्या करने के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए रूबी के शव को पुवाल के ढेर पर रखकर आग लगा दी गई। जगदेई की ह्त्या करने के बाद उसको आत्महत्या दर्शाने के लिए पेड़ से लटका दिया गया।
रूबी के पिता राजाराम का कहना है कि रात में रूबी के पास उसके पति सुशील का फोन आया था। जिसपर दोनों उससे मिलने गई थी। घर से जाने के बाद दोनों वापस नहीं आईं। सुबह पता चला कि किसी ने बेटी को मारकर जला दिया है। राजाराम की पत्नी का शव गांव से कुछ दूर पेड़ से लटका हुआ मिला।
सूचना पाकर आला अधिकारीयों के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।