उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी शुरू, शुष्क बना रहेगा मौसम

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 Sep, 2020 05:20 PM

monsoon returns in uttar pradesh weather will remain dry

दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी वापसी की सामान्य तिथि के 11 दिन बाद सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस चला गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान...

यूपी डेस्कः  दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी वापसी की सामान्य तिथि के 11 दिन बाद सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस चला गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी। विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में राजस्थान एवं पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से इसकी वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आज 28 सितंबर 2020 को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस चला गया।'' वहीं अगले पांच दिनों में उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि देश में वर्षा का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। केरल में इस साल मानसून अपनी निर्धारित तिथि एक जून को पहुंचा। पूरे देश में यह 26 जून को पहुंचा। मानसून जहां उत्तर भारत से वापस जा रहा है, वहीं देश के अन्य हिस्सों में अभी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश में 27 सितंबर तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!