बलरामपुर में बंदरों का आतंक, 2 महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

Edited By Ruby,Updated: 16 Jan, 2019 01:28 PM

monkey attack in balrampur 2 deadly attacks on women

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की छत से गिर कर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है..

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की छत से गिर कर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मथुरा बाजार इलाके में सावित्री देवी (60) बहू रेनू (35) के साथ अपने घर की छत पर बैठी हुई थीं। तभी एक बंदर ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे सावित्री देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई।             

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!