2019 में मोदी सुनामी के बाद नहीं होगा कोई चुनाव: साक्षी महाराज

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Mar, 2019 07:09 PM

modi no hará ninguna elección después del tsunami en 2019 sakshi maharaj

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में मोदी की सुनामी आएगी और इसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होंगे।

लखनऊ: अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में मोदी की सुनामी आएगी और इसके बाद देश में कोई चुनाव नहीं होंगे। 

साक्षी महाराज ने गत दिवस पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि देश में मोदी की सुनामी आने वाली है। मैं महसूस करता हूं कि 2024 में कोई चुनाव नहीं होंगे। केवल यही चुनाव है जिसे हम ईमानदारी के साथ लड़ रहे हैं। 

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि 2014 की मोदी लहर 2019 में सुनामी में बदल गई है। मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। ये चुनाव नतीजे पहले से बेहतर होंगे। कुछ लोग प्रियंका को ला रहे हैं तो कुछ लोग गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमारे नेता मोदी जी हैं। हर कोई कह रहा है कि ‘मोदी है तो देश है।’

साक्षी महाराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव किसी पार्टी या व्यक्ति के नाम पर नहीं बल्कि देश के नाम पर लड़ा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!