Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Dec, 2019 05:26 PM
उत्तर प्रदेश की बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करने पर मध्य प्रदेश के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। मायावती ने रमाबाई...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करने पर मध्य प्रदेश के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। मायावती ने रमाबाई को पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी है।
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून को असंवैधानिक बताते हुए संसद में इसके खिलाफ वोटिंग की थी। इसके बावजूद बसपा विधायक रमाबाई परिहार ने सीएए का समर्थन किया। जिसका दुष्परिणाम बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें दिया है।
मायावती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सुप्रीमो ने लिखा है कि, " BSP अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के MP/MLA आदि के विरूद्ध भी तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP के पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा CAA का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
इसी क्रम में ट्वीट को दोहराते हुए मायावती ने लिखा है कि, " BSP ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी को भी लेकर माननीय राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने CAA का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।"