Mission 2022: आज अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकालेंगे मनीष सिसौदिया, संतों ने किया विरोध, बोले- अयोध्या तो नास्तिक भी आते हैं

Edited By Umakant yadav,Updated: 14 Sep, 2021 10:03 AM

mission 2022 manish sisodia will take out tricolor yatra in ayodhya today

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरा जोर लगा रही है। इसी क्रम में सोमवार को आप के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरा जोर लगा रही है। इसी क्रम में सोमवार को आप के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। दोनों नेता मंगलवार को फैजाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे जो 18वीं सदी के नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से शुरू होकर शहर के गांधी पार्क में समाप्त होगी। हालांकि, उनका विरोध शुरू हो गया है। संतों ने सिसोदिया और संजय सिंह के मंदिर दर्शन को दिखावा बताते हुए इसे पार्टी के दोहरे चरित्र का उदाहरण करार दिया है।

PunjabKesari
बता दें कि सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की। उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया। सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के लिए भगवान राम से प्रार्थना की।'' सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आप को आशीर्वाद के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान से प्रार्थना की ताकि राज्य के लोगों को ‘‘दिल्ली की तरह'' अच्छी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी और रोजगार मिल सके।

PunjabKesari
इस मौके पर दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में ‘हनुमान चालीसा' का पाठ भी किया। आप के नेताओं ने उन संतों से भी मुलाकात की जिन्होंने उन्हें ‘बड़ा स्थान' मंदिर में आमंत्रित किया। सिसोदिया और सिंह ने अयोध्या के साधुओं के साथ भोजन भी किया।

वहीं बड़ा भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास ने तिरंगा यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, 'ये राम मंदिर के विरोधी लोग हैं। यह तिरंगा यात्रा से क्या मैसेज देंगे? यह सनातन धर्म को बदनाम करने वाले लोग हैं, जो विदेशी मुसलमानों को दिल्ली में रखते हैं। यह देश के टुकड़े-टुकड़े कराने वाली मानसिकता के लोग हैं। अयोध्या तो नास्तिक भी आते हैं, लेकिन इनका भगवान राम से कोई नाता नहीं। इनको कोई वोट नहीं देगा'।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!