Edited By Ruby,Updated: 16 Jul, 2018 04:21 PM
2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश कर रही हैं। राजनीतिक बैठकों व कार्यकर्ता सम्मेलनों का भी दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा का जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का...
लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं, सभी पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश कर रही हैं। राजनीतिक बैठकों व कार्यकर्ता सम्मेलनों का भी दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा का जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। सम्मेलन में लखनऊ और कानपुर मंडल के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में नेशनल कोऑर्डिनेटर वीर सिंह और जय प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
"मिले मुलायम-कांशीराम" के लगे नारे
इस दौरान नेशनल कोऑर्डिनेटर वीर सिंह ने बताया कि बहन जी (मायावती) का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। देश और प्रदेश में हालात गंभीर हैं। इस तरह की जोनल बैठक के माध्यम से प्रदेश भर में पार्टी समीक्षा कर रही है। इस दौरान बैठक में सपा-बसपा गठबंधन की छाप भी दिखाई दी। सम्मेलन में "मिले मुलायम-कांशीराम" का नारा भी लगा।
मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लगाए नारेबाजी
वहीं मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार बसपा की तरफ कार्यकर्ताओं को ये मैसेज दिया जा रहा है कि वे मानकर चलें कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने जा रहा है।