मिशन 2019: उत्तर प्रदेश में हर सीट पर BJP और महागठबंधन में होगा मुकाबला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Aug, 2018 05:02 PM

mission 2019 bjp and alliance will fight in every seat in uttar pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए 4 पार्टियों ने महागठबंधन बना लिया है। सपा,बसपा,रालोद और कांग्रेस के नेताओं ने भगवा पार्टी और उनके सहयोगी दलों को 2019 के लोकसभा चुनाव में पटखनी देने का मन बना लिया है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए 4 पार्टियों ने महागठबंधन बना लिया है। सपा,बसपा,रालोद और कांग्रेस के नेताओं ने भगवा पार्टी और उनके सहयोगी दलों को 2019 के लोकसभा चुनाव में पटखनी देने का मन बना लिया है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर इस बार महागठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।
PunjabKesari
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा सीट पर अब भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का सांझा उम्मीदवार मैदान में होगा। महागठबंधन में शामिल पार्टियों में सीटों के बंटबारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ, मगर चारों दल भाजपा को पराजित करने के लिए सीटों पर सहमति बना लेंगे।
PunjabKesari
एेसा लगता है कि बसपा सबसे अधिक 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, सपा को 30 सीटें मिलेंगी वहीं कांग्रेस को 8 और रालोद को 2 सीटें मिल सकती हैं। सपा के नेता आनंद भदौरिया ने कहा कि महागठबंधन हो गया औऱ सीटों के बंटबारे का फैसला सभी दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। चारों दलों के साथ आने से मुस्लिम दलित और पिछड़ा वर्ग का वोट एकजुट होगा, जिससे महागटबंधन को लाभ होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!