मिशन 2019 के रण के तहत भाजपा ने किए क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Edited By Ruby,Updated: 17 Jun, 2018 06:36 PM

mission 2019  changes in the jurisdiction of regional organizati

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज राज्य के भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रत्नाकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री काशी के साथ-साथ गोरखपुर क्षेत्र...

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज राज्य के भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रत्नाकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री काशी के साथ-साथ गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र काशी होगा।

 प्रद्युम्न उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रकोष्ठों के प्रभारी थे। उन्हें अवध क्षेत्र का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केन्द्र लखनऊ रहेगा। विज्ञप्ति में बताया गया कि भवानी सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज क्षेत्र के साथ-साथ कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के संगठन मंत्री होंगे। उनका केन्द्र आगरा होगा।

शिव कुमार पाठक संगठन मंत्री गोरखपुर, ओमप्रकाश संगठन मंत्री कानपुर, बृज बहादुर संगठन मंत्री अवध क्षेत्र होंगे। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!