Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Aug, 2018 11:38 AM
योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है। जहां मूक-बधिर स्कूल में दिव्यांग 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया...
कानपुरः योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला कानपुर का है। जहां मूक-बधिर स्कूल में दिव्यांग 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची ने घर आकर इशारों में मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जाजमऊ के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह किराने की दुकान चलाती है। उसकी 12 वर्षीय लड़की दिव्यांग है और वह बोल भी नहीं सकती। जिसके चलते उसे थाना रेल बाजार क्षेत्र में स्थित एक एनजीओ द्वारा संचालित स्पेशल चाइल्ड स्कूल में पढ़ने भेजा जाता है।
यहां बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके चलते बच्ची पिछले 10 दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। मां उसे हर रोज उसे स्कूल भेजने की कोशिश करती लेकिन घिनौनी करतूत से सहमी दिव्यांग स्कूल जाने के समय रोने लगती। शनिवार को जब मां ने बार-बार पूछा तो उसने रोते हुए इशारों में आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने स्कूल में इस बारे में पूछा तो स्कूल के स्टाफ ने इसे सिरे से नकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।