Edited By Ruby,Updated: 04 May, 2018 12:14 PM
उत्तर प्रदेश में स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी वीरवार लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने मितौली में उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर...
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश में स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी वीरवार लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने मितौली में उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश में सपा सरकार थी तब गुंडा राज स्थापित था। मंत्री यही नहीं रूके उन्होंने तो यह भी कह डाला कि जब सपा सरकार थी तब कहा जाता था कि ''जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा''।
मंत्री नंदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों से देश को लूटा है। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से देश का विकास होने लगा है। इस दौरान नंदी ने राहुल पर एक कहावत भी बोली उन्होंने कहा कि ''जाके पांव न फटी बिवाई वह क्या जाने पीर पराई''। नंदी ने कहा कि राहुल गांधी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं जो सारी पार्टियों के खजाना खाली करने में जुटे हुए हैं। उन्हें जनता के दुखी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।