मंत्री महेश शर्मा और अभिनेत्री दीया मिर्जा ने आगरा के दशहरा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Edited By Ruby,Updated: 04 Jun, 2018 10:21 AM

minister mahesh sharma and actress dia mirza launch cl

पर्यावरण और स्वच्छता किसी एक देश की समस्या नहीं है। अब बढ़ता प्रदूषण और सिमटती हरियाली वैश्रि्वक समस्या है। इस समस्या के प्रति भारत भी गंभीर है, यह बात रविवार को आगरा के ताजमहल से दुनिया को बताई गई। इसको लेकर ताजमहल के पास दशहरा घाट पर स्वच्छता...

आगराः पर्यावरण और स्वच्छता किसी एक देश की समस्या नहीं है। अब बढ़ता प्रदूषण और सिमटती हरियाली वैश्रि्वक समस्या है। इस समस्या के प्रति भारत भी गंभीर है, यह बात रविवार को आगरा के ताजमहल से दुनिया को बताई गई। इसको लेकर ताजमहल के पास दशहरा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

सफेद संगमरमरी बेदाग इमारत के पार्श्व में जब पर्यावरण स्वच्छता का संदेश भारत की ओर से दिया गया तो सारी दुनिया इसकी गवाह बनी। पर्यावरण संरक्षण को दशहरा घाट पर यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोल्हेम, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा और अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सफाई की। इसके बाद सभी ताज महल देखने पहुंचे। 
PunjabKesariबता दें कि पांच जून को विश्वभर में मनाए जाने वाले पर्यावरण दिवस की इस बार थीम 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन' रखी गई है। यूनाइटेड नेशंस इन्वायरमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) के इस कार्यक्रम का मेजबान इस बार भारत है। इसकी शुरुआत रविवार को आगरा में ताज के साये में दशहरा घाट पर स्वच्छ पर्यावरण कार्यक्रम से की गई। कार्यक्रम से दुनिया को यह संदेश दिया गया कि भारत पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है। 

यमुना में सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने के अलावा ताज की 500 मीटर की परिधि को पॉलीथिन फ्री जोन और 2022 तक शहर को प्लास्टिक फ्री करने की घोषणा भी की गई। इसके साथ ही देश के सौ ऐतिहासिक स्मारकों जिनको देखने के लिए सबसे अधिक पर्यटक भारत आते हैं, इनको भी पॉलीथिन मुक्त रखा जाएगा। इस कार्य को छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ताजमहल और आगरा देश की चिंता है। आजादी के बाद एक ऐसा माहौल देश में आज पहली बार बना है जिसे देश की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार काम कर रही है। इसके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी विकास के कार्य का शिलान्यास होने के साथ- साथ काम कितने दिनों में पूरा हो जाएगा इस बात पर भी गंभीर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल और पूरे भारत को प्लास्टिक से होने वाले नुक्सान से बचाएंगे। इसके लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर यह फैसला लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!