गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्‍था की डुबकी, जानिए क्या है मान्यता?

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jun, 2019 11:25 AM

millions of pilgrims dip the faith of ganga dussehra

गंगा दशहरा के अवसर पर आज हजारों श्रधालुओं ने गंगा तट के पंचाल घाट में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आधी रात से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचने लगा। प्रशासन की आधी अधूरी तैयारियों के बीच गंगा दशहरा का...

फर्रुखाबादः गंगा दशहरा के अवसर पर आज हजारों श्रधालुओं ने गंगा तट के पंचाल घाट में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आधी रात से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचने लगा। प्रशासन की आधी अधूरी तैयारियों के बीच गंगा दशहरा का स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा। यहां लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की।
PunjabKesari
बता दें कि हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दौरान गंगा के घाटों पर हर साल लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सुबह से ही भक्‍तों की भीड़ गंगा घाटों पर देखी जा सकती है। इसके अलावा किला घाट में भी स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पहुंच रहे हैं। दशहरा स्नान को लेकर गुरुवार की रात से ही पांचालघाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। गंगा पूजन के बाद स्नान किया गया। हजारों की संख्या में श्रधालुओ ने डुबकी लगाई। शहरी इलाके के वजाय देहात से खूब भीड़ आई। ट्रैक्टरों के अलावा पैदल, साइकिल व दूसरे वाहनों से भी लोग पहुंचते रहे। पांचाल घाट चौराहे से पुल तक भीड़ का सैलाब नजर आया।

जानिए क्या है मान्यता?
मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भागीरथ गंगा को स्वर्ग से धरती पर लाए थे। इस दिन गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है। हालांकि गंगा में गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी भी साफ नजर आ रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!