बरेली से गुजरने वाली रेल गाड़ियों में “मेरी सहेली” अभियान शुरू, जानिए क्या है इसकी विशेषता?

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Dec, 2020 12:04 PM

meri saheli campaign started in railway trains passing bareilly

रेल गाडियों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इज्जतनगर मंडल में भी ''''मेरी सहेली‘‘ अभियान रेल सुरक्षा बल द्वारा शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा...

बरेली: रेल गाडियों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इज्जतनगर मंडल में भी ''मेरी सहेली‘‘ अभियान रेल सुरक्षा बल द्वारा शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा एंव संरक्षा को प्रधानता दी गयी है।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल सुरक्षा बल में तैनात महिला अधिकारी व महिला बल सदस्य महिला यात्रियों के यात्रा प्रारम्भ होने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक निगरानी कर सभी कोचों में जाकर हेल्प लाइन संख्या 182 के बारे में उद्घोषणा कर रही तथा जानकारी दे रही हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की संभावना होने पर सुरक्षा हेल्प लाइन संख्या 182 पर काल करें। आपको तत्काल रेल सुरक्षा बल द्वारा सहायता प्रदान की जायेगी। इस अभियान से जुड़ी टीम अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान कर उनका कोच व सीट संख्या नोट कर तथा गंतव्य स्टेशन तक उनके संपकर् में रहती है और उनके गंतव्य स्टेशन पहुँचने पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया एकत्रित कर फीडबैक मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को भेजती है। 

सिंह ने कहा कि मेरी सहेली अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल की महिला आरक्षियों की टीम के द्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में जाकर अभियान से संबंधित प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत महिला यात्रियों से संपकर् कर उनको जागरूक किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला यात्रियों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाटसएप् ग्रुप भी बनाया गया है जिसकी एडमिन रेल सुरक्षा बल की महिला कर्मी है, जिसका उद्देश्य भयमुक्त एंव सुरक्षित यात्रा महिला यात्री कर सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!