Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jul, 2018 09:33 AM
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां कुछ मनचलों के कारण 2 बहनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। बताया जा रहा कि मनचलों ने दोनों बहनों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है, जिसकी दहशत में...
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक एेसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां कुछ मनचलों के कारण 2 बहनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। बताया जा रहा कि मनचलों ने दोनों बहनों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है, जिसकी दहशत में लड़कियों ने यह फैसला लिया है।
मामला मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालसिंह नगर का है। यहां की निवासी 2 सगी बहनों ने मनचलों के डर से घर के बाहर निकलना और स्कूल जाना बंद कर दिया है। दोनों बहनों में से एक 9वीं कक्षा तथा दूसरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जब वह स्कूल से आती-जाती हैं तो कुछ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं।
पीड़ित बहनों का कहना है कि छेड़छाड़ करने वाले मनचलों से एक युवक लड़की पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे एसिड फेंकने की धमकी दे डाली। दोनों बहनों का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें किडनैप करने और जबरन शादी करने की भी धमकी दी है। पीड़ित बहनों ने अब परिजनों के साथ एसएसपी के यहां न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।