Meerut: जुमे की नमाज में छाया मातम,  मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Jul, 2021 05:58 PM

meerut shadow mourning in friday prayers 2 killed as mosque wall collapses

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई जबकि कई नमाजी घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमद नगर की...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई जबकि कई नमाजी घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमद नगर की नौ नम्बर गली में स्थित मौहम्मदिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद तेज बारिश की वजह से नमाजी वहां रुक गये। उसी दौरान मस्जिद की निर्माणाधीन एक दीवार अचानक गिर गई।        

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मलबे में 12 से अधिक लोग दब गये। चीख पुकार सुनकर वहां लोग जमा हो गये और उन्होंने दबे हुए लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस घटना में इमरान की घटनास्थल पर जबकि दूसरे नमाजी कारी अफ्फान की अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तमाम घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। भटनागर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर है जबकि हादसे में घायल 12 से अधिक लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!