Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Jul, 2019 11:35 AM
उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परतापुर इलाके में पुलिस ने सोमवार शाम चेकिंग के दौरान शताब्दीनगर में मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कारर्वाई करते हुए फायरिंग की और विकास नामक बदमाश घायल हो गया ,जिसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका साथी आबिद भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। विकास के खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।