शायद मेरा दलित होना नहीं भाता होगा राजा साहब को: सुरेश पासी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 02:16 PM

maybe i will not be a dalit to raja saheb  suresh pasi

उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाली तिलोई विधानसभा सीट से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह को शायद उनका दलित होना अच्छा नहीं लगता होगा...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में आने वाली तिलोई विधानसभा सीट से विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह को शायद उनका दलित होना अच्छा नहीं लगता होगा।

पासी और मयंकेश्वर के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा था। योगी से मयंकेश्वर ने 2 दिन पहले मिलकर पासी के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री से मिलने से पहले उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा देने तक की धमकी दे दी थी, लेकिन योगी से मिलने के बाद उनकी नाराजगी दूर होती नजर आ रही थी। 

इसी बीच सुरेश पासी ने मयंकेश्वर सिंह को अपना राजा तो बता दिया, लेकिन यह भी कहा कि राजा साहब को शायद मेरा दलित होना अच्छा नहीं लगता। दलित होने के बावजूद मैं मंत्री हूं, उनकी नाराजगी का एक कारण यह भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘तिलोई में मेरा घर है। मेरे माता-पिता, भाई-भाभी और परिवार के अन्य सदस्य वहां रहते हैं। मैं अपने घर तो जाऊंगा ही। घर आना-जाना कोई कैसे रुकवा सकता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाया था। उन्होंने योगी से भी कहा मैंने कम से कम 1 लाख बार मयंकेश्वर सिंह का पैर छुआ होगा। वह मेरे राजा हैं। मैं मंत्री हूं, मंत्री से राजा हमेशा बड़ा होता है। वह बड़े हैं और बड़े रहेंगे। मैं उनका सम्मान करता हूं।

पासी अमेठी संसदीय क्षेत्र के ही जगदीशपुर (सुरक्षित) सीट से विधायक हैं। उनका दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की हार होगी। भाजपा का परचम इस सीट पर भी लहराएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!