राहुल गांधी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, मायावती ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह काे पद से हटाया

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2018 12:16 PM

mayawati kicks jai prakash singh out of bsp told rahul gandhi foreigner

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि जय प्रकाश ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपने पिता पर नहीं बल्कि अपनी मां पर गए हैं।

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बसपा सुप्रीमाे मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह पर कड़ी कार्रवाई की है। मायावती ने जय प्रकाश सिंह काे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। 

बता दें कि जय प्रकाश ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी अपने पिता पर नहीं बल्कि अपनी मां पर गए हैं। उनके पिता देश के थे अगर वो भी उन पर जाते तो भला हो सकता था। लेकिन राहुल अपनी मां पर गए हैं और उनका खून विदेशी है जो भारत की राजनीति में कभी सफल नहीं होगा।

मायावती ने कहा कि मुझे बसपा राष्ट्रीय समन्वयक जय प्रकाश सिंह के भाषण के बारे में पता चला। जिसमें उन्होंने बसपा की विचारधारा के खिलाफ बात की और प्रतिद्वंद्वी दलों के नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। यह उनकी व्यक्तिगत राय है। इसलिए, उन्हें तत्काल प्रभाव पद से हटा दिया गया है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी, जब तक पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा नहीं की जाती है, बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों को किसी भी स्तर पर गठबंधन के बारे में कुछ भी बोलने से बचना चाहिए। उन्हें इस बात को हाई कमान पर छोड़ देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!