रामविलास पासवान के निधन पर मायावती ने जताया शोक, ट्वीट कर लिखी ये बातें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Oct, 2020 10:04 AM

mayawati expressed grief over ram vilas paswan s death

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मायावती ने गुरूवार को कहा कि वह बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक थे। बसपा सुप्रीमो ने कहा,‘‘केन्द्रीय...

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मायावती ने गुरूवार को कहा कि वह बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक थे। बसपा सुप्रीमो ने कहा,‘‘केन्द्रीय मंत्री और बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दु:खद। उनके परिवार और पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं।''

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामविलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे, जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय मंत्री पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वह हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए पासवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!