मऊः प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Edited By Ruby,Updated: 20 Jul, 2019 11:45 AM

mau congress workers displaying priyanka gandhi detention

मऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मऊ जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर...

मऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर में हुई गिरफ्तारी के विरोध में मऊ जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर संविधान और कानून विरोध काम करने का आरोप लगाया।
PunjabKesari
मऊ जिले में निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह के आह्वान पर कलेक्ट्रेट में पहुंच कर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर संविधान और कानून विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी नरसंहार मामले में पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थी। जिनको पहले गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उनको नजरबंद कर दिया गया। जिसके विरोध में हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे आंदोलन को तेज कर जिले के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के साथ ही रेल रोकने का काम करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!