Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2018 11:38 AM
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रविवार देर रात सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया। इसमें मथुरा के लाडपुर निवासी जवान विक्रम सिंह अधाना घायल हो गया जिसे साथी जवान अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
मथुरा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रविवार देर रात सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया। इसमें मथुरा के लाडपुर निवासी जवान विक्रम सिंह अधाना घायल हो गया जिसे साथी जवान अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। जवान की शहादत की खबर मिलते ही उसके मथुरा में रहते परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव के लोगों का भी जवान के घर तांता लग गया है।
देर रात हुआ था बंदी के सूबेदार का अंतिम संस्कार
महावन तहसील के गांव बंदी के जांबाज सूबेदार राजन सिंह की जम्मू-कश्मीर के अखनूर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से शनिवार सुबह मौत गई। रविवार की देर रात सेना की टुकड़ी उनके पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंची। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
गांव बंदी निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक सुघड़ सिंह के बड़े बेटे राजन सिंह राजपूताना रायफल में तैनात थे। पत्नी मधु और बेटी नैंसी और मिस्सी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 70 वर्षीय पिता की आंखों से आंसू सूख चुके थे। राजन का छोटा भाई मोहन सिंह भी सेना में हैं, जबकि 2 भाई सौदान सिंह और रविंद्र सिंह गांव में रहकर खेती संभाल रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, एस.डी.एम. उपमा पांडेय और तहसीलदार पवन कुमार भी शामिल हुए। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि छोटे भाई मोहन सिंह ने दी।