Edited By Umakant yadav,Updated: 09 Dec, 2020 06:36 PM
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक और एक युवती ने गांव के बाहर एक पेड़ पर कथिततौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह व्यक्त किया है।
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक और एक युवती ने गांव के बाहर एक पेड़ पर कथिततौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह व्यक्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मामला थाना सिविल लाइन के मुजाहिदपुर गांव का है और मृतकों की शिनाख्त ओम सिंह और रुचि के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि रुचि के घरवालों ने दो महीने पहले उसकी शादी कर दी थी और मंगलवार को उसकी विदाई होनी थी, लेकिन वह घर से कहीं चली गई थी।
बदायूँ के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रुचि की मां का आरोप है कि सिंह उसकी बेटी को ले गया था। उन्होंने कहा कि इस बिंदु की भी जांच की जा रही है, साथ ही पुलिस झूठी शान के लिए की गई हत्या के कोण से भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।