Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Nov, 2020 04:16 PM
उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय...
गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही रहने वाले शफीक (32) और तौफीक (25) नामक दो शादीशुदा सगे भाइयों पर गुरुवार को जबरन अपने घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुये मामला दर्ज कराया हैं।
उन्होने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया हैं। पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी हैं।