Edited By Ruby,Updated: 11 Nov, 2018 02:30 PM
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने शनिवार को यहां भाजपा पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि जिन लोगों ने देश की आजादी की लडाई में एक घण्टे का भी योगदान नही किया वे कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता कांग्रेस के...
मेरठः पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने शनिवार को यहां भाजपा पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि जिन लोगों ने देश की आजादी की लडाई में एक घण्टे का भी योगदान नही किया वे कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब देश की जनता कांग्रेस के साथ मिलकर अंग्रेजों को देश से भगा सकती है तो वे जनविरोधी भाजपा को भी भगा सकते हैं। बादल ने पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है। जीएसटी के नाम पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, नोटबन्दी के दो वर्ष बाद भी लोग आज तक इससे नहीं उबर पाये हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में स्थानीय मुद्दों को शामिल करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है जो देश के हर जनपद में जाकर स्थानीय समस्याओं को जानने का प्रयास करेगी।
बता दें कि शनिवार को पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल मेरठ पहुंचे और बुढाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।